October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आईएएस देवेश कुमार को सौंपा वित और योजना विभाग का अतिरिक्त कार्यभार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रधान सचिव देवेश कुमार को वित्त, योजना, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी और बीस सूत्रीय कार्यक्रम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इन पदों का जिम्मा संभाल रहे आईएएस मनीष गर्ग को भारमुक्त कर दिया गया है। मनीष गर्ग मुख्य चुनाव अधिकारी और प्रधान सचिव चुनाव के पद पर कार्यरत हैं। इस संबंध में गुरूवार को मुख्य सचिव की ओर से अधिसूचना जारी हुई है।

बता दें कि मनीष गर्ग के बाद वित विभाग का जिम्मा संभालने जा रहे 1998 बैच के आईएएस अधिकारी देवेश कुमार वर्तमान में शहरी विकास व टीसीपी के प्रधान सचिव हैं। मनीष गर्ग के मुख्य चुनाव अधिकारी होने के कारण उन्हें वित, योजना समेत अन्य विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त गया है।

दरअसल आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में मुख्य चुनाव अधिकारी को सरकारी विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती है। इसी साल अतिरिक्त मुख्य सचिव वित प्रबोध सक्सेना के मुख्य सचिव बनने के बाद मनीष गर्ग को वित, योजना जैसे महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा सौंपा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.