October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रेन की चपेट में आने से तीरंदाजी कोच के दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से तीरंदाजी कोच के दोनों पैर कट गए। वे तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए खरगोन से नर्मदापुरम टीम लेकर आए थे। इस दौरान ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया और उनके दोनों पैर कट गए। तीरंदाजी कोच को गंभीर हालत में शहर के नर्मदा अपना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार खरगोन के मोहम्मदपुर तहसील गोगांव निवासी तीरंदाजी कोच मुसर्लिन शेख पुत्र गुलाम हुसैन मोहम्मद राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए टीम लेकर खरगोन से नर्मदापुरम आए थे। सोमवार रात कोच ओवरनाइट एक्सप्रेस से टीम के साथ नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन से बैग उतारते समय उनका पैर फिसल गया, जिसके कारण वो प्लेटफार्म से नीचे गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनके दोनों पैर कट गए। आरपीएफ के जवानों की मदद से उन्हें शहर के नर्मदा अपना अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.