ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राकेश मिश्रा का देवी भजन ‘नवमी के पूजाई’ हुआ रिलीज

शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का आगमन होने वाला है, इसी बीच सुपरस्टार राकेश मिश्रा का देवी भजन ‘नवमी के पूजाई’ रिलीज हो गया है। इस देवी भजन में राकेश मिश्रा मां भगवती के 9वें अवतार की महिमा का बखान करते नजर आ रहे हैं। यह देवी भजन टी-सीरीज हमार भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। राकेश मिश्रा का देवी गीत इससे पहले एक रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। अब एक बार फिर से टी-सीरीज हमार भोजपुरी पर उनका यह देवी भजन लोगों को पसंद आ रहा है।

देवी भजन ‘नवमी के पूजाई’ उस समय रिलीज हुआ है, जब राकेश मिश्रा के घर खुद कन्या रूपी बिटिया का जन्म हुआ है। राकेश मिश्रा इसे अपने लिए सौभाग्यशाली मानते हैं और इस भजन को लेकर कहते हैं कि माता रानी सबों की दुख हरती है और अपने भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करती है। इसलिए हमने अपने इस भजन में मां के नवें अवतार की महिमा का बखान किया है, जो यकीनन माता के भक्तों को पसंद आएगी। इस भजन में हमने आदिशक्ति मां जगदंबा का स्मरण किया है। मां की आराधना से व्यक्ति एक सद्गृहस्थ जीवन के अनेक शुभ लक्षणों- धन, ऐश्वर्य, पत्नी, पुत्र, पौत्र व स्वास्थ्य से युक्त हो जीवन के अंतिम लक्ष्य मोक्ष को भी सहज ही प्राप्त कर लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *