October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एशियाई खेलों में 107 पदक जीतने पर भाजपा युवा मोर्चा दी बधाई

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तिलक शर्मा ने कहा है यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ कि एशियाई खेलों ने भारत में 107 मैडल जीते। उन्होंने मंगलवार को कहा कि एशियाई खेलों में भारत की अभूतपूर्व सफलता हासिल की है और कहा की यह देश के इतिहास में पहली बार एशियाई खेलों में पदकों की संख्या 107 पहुंची है।

तिलक राज शर्मा ने कहा कि यह खिलाड़ियों की अथक मेहनत और बेहतर सुविधाओं का नतीजा है कि आज खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। देश में खेलों के लिए आधारभूत ढांचे का विकास करने के लिए तिलक राज शर्मा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश के खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया और कहा की यह गोरव का क्षण प्रत्येक भारतवासी के लिए बहुत ही गर्व का है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने एशियाई खेलों की तैयारी के लिए 220 करोड़ रुपए से अधिक का धन खर्च कर खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई। इसके अलावा इस बार 142 विदेशी एक्सपोजर और 71 राष्ट्रीय कैम्प का एक्सपोज़र भी दिया गया। संसाधनों के सही उपयोग और योजनाओं की सफलता का ही परिणाम हैं कि एशियाई खेलों के इतिहास में अब तक की सबसे अच्छी उपलब्धि दर्ज की। इस बार 107 पदक जिसमें की 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक जीत कर भारत ने इतिहास रच दिया है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की 2010 में जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो कोमन वेल्थ खेलों का 70,000 करोड़ का घोटाला किसी से छुपा नहीं है । उन्होंने कहा की जो सुख -सुविधाएँ खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए वो पूरे ढंग से उस समय नहीं मिल पाई। जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी तब से खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ा है और खिलाड़ियों को खेलों के लिए अच्छी सुविधाएँ भी मिल रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री डाक्टर सन्नी शुक्ला ने कहा कि खेलों इंडिया जैसे आयोजनों से ही यह संभव हो पाया है कि हिमाचल के दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले खिलाड़ियों को भी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का मौका मिला है। प्रदेश युवा मोर्चा हिमाचल के उन 15 प्रतिभागियों को भी सम्मानित करेगा जिन्होंने ने एस बार एशिया गेम्स में देश का नेतृत्व किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.