October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अच्छी कृषि के प्रशिक्षण के लिए कृषक दल सीएसए विश्वविद्यालय रवाना

जिले में सोमवार को सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अन्तर्गत 55 कृषकों के एक दल को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर एवं सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स फॉर वेजीटेबल उमर्दा, कन्नौज के लिए बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जहां किसानों को उच्च तकनीक व अच्छी कृषि उत्पादन का प्रशिक्षण व जानकारी दी जायेगी।

जिला उद्यान अधिकारी विजय कुमार चौरसिया ने सोमवार को बताया कि भ्रमण कार्यक्रम के माध्यम से कृषकों को औद्यानिक फसलों की अच्छी पैदावार करने की जानकारी दी जायेगी। साथ ही आधुनिक संसाधनों का प्रयोग किये जाने एवं प्रक्षेत्र में नवीनतम तकनीक के माध्यम से खेती करने की उपयोगिता की भी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।

इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी फतेहपुर, विजय कुमार चौरसिया, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक, शब्बीर हुसेन कार्य प्रभारी, प्रगतिशील कृषक राम सनेही पटेल, शैलेन्द्र सिंह एवं अन्य कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.