October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर में वृद्ध ने गोली मारकर की आत्महत्या

ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित सिविल लाइन में एक वृद्ध ने शनिवार सुबह घर के अन्दर लाइसेंसी असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वृद्ध ने किस वजह से आत्महत्या कि इसका कारण पता नहीं चल सका है।

सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज मो.अकमल खान ने बताया कि ग्वालटोली क्षेत्र के सिविल लाइन में मिलन गेस्ट हाउस निवासी परवेज मुनीर (69) ने अपने लाइसेंसी असलहे से शनिवार सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को लेकर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की ।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रारांभिक जांच में इस संबंध में अब तक परिवार के लोगों ने कुछ नहीं बताया है। पुलिस की जांच में यही पता चला है कि परवेज मुनीर ने तनाव के चलते आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.