October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आकांक्षा कुमारी ने राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

आकांक्षा कुमारी ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-23 (एसजीएफआई) के कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने राज्य को दूसरा रजत पदक दिलाया है। मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित कुश्ती प्रतिस्पर्धा में आकांक्षा ने अंडर -14 बालिका के 42 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान पक्का किया। वहां उसने रजत पदक अपने नाम किया।

आकांक्षा के रजत जीतने पर शिक्षा सचिव के रवि कुमार, राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन ए सोरेंग, झारखंड कुश्ती संघ के रजनीश सिंह, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के एम मोदस्सर, समीर कुमार, उमेश दास, प्रभात रंजन तिवारी, विद्या कुमारी, मो जावेद अंसारी, कलावती कुमारी, शंकर पाल, जगजीत सिंह, चन्द्रदेव सिंह एवं जितेंद्र कच्छप सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने आकांक्षा एवं उनके कोच को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.