ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘ओएमजी-2’ के निर्देशक अमित राय ने सीबीएफसी को कहा ‘पाखंडी’

अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर ‘ओह माय गॉड-2’ को ‘ए सर्टिफिकेट’ दिए जाने पर फिल्म के निर्देशक अमित राय ने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को ‘पाखंडी’ बताया है।

अमित राय ने ‘गदर-2’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का जिक्र करते हुए सेंसर बोर्ड के पाखंड पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “हमारी फिल्म ‘ओह माय गॉड-2’ के एक सीन में ट्रक के पीछे दिखाया गया कंडोम विज्ञापन हटा दिया गया था, लेकिन जब मैं सिनेमाघरों में“गदरृ-2’ देखने गया, तो फिल्म शुरू होने से पहले कार्तिक आर्यन का कंडोम विज्ञापन दिखाया गया था। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में इतने सारे किसिंग सीन हैं, क्या यह बच्चों के लिए उपयुक्त है?”

निर्देशक अमित राय ने कहा, “जब ‘ओह माय गॉड-2’ ओटीटी पर रिलीज होगी, तो सेंसर बोर्ड ने जिन दृश्यों को हटाने के लिए कहा था, वे भी इसमें होंगे, लेकिन अब नेटफ्लिक्स ने रुख अपनाया है कि वह केवल वही फिल्म दिखाएगा जो सेंसर से पास है। अब हम इसमें क्या कर सकते हैं? भले ही पूरा देश इस कहानी पर चिल्लाए, लेकिन अगर सेंसर बोर्ड नहीं सुनेगा तो हम क्या करेंगे?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *