ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस नेताओं के पीछे विजिलेंस लगा रही है भाजपा: गौरव गोगोई

कांग्रेस सांसद तथा लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार जब राजनीतिक रूप से कांग्रेस के साथ मुकाबला नहीं कर पाती है तो कांग्रेस नेताओं के पीछे सीएम विजिलेंस को लगा दिया जाता है। सांसद गोगोई ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक कमलाक्ष दे पुरकायस्थ ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध तथ्यपूर्वक आरोप लगाया तो कमलाक्ष के पीछे सीएम विजिलेंस को लगा दिया गया है।

कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार की पोल खोली तो उनके परिवार वालों का ट्रांसफर कर दिया गया।

गौरव ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक रूप से कांग्रेस के साथ मुकाबला करने में सक्षम नहीं है। इसीलिए राजनीतिक तरीके से नहीं लड़कर अलग-अलग रास्ते अख्तियार कर रही है।

गौरव गोगोई ने यह भी कहा कि यदि पुलिस और सरकारी तंत्र की शक्ति का दुरुपयोग नहीं हो तो भाजपा की ताकत आधी हो जाएगी। सांसद ने इस दौरान आज कई और आरोप लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *