ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस ने घर के आंगन को खोदकर दफनाया महिला का शव निकाला, पति फरार

 ककवन थाना क्षेत्र के उट्ठा गांव में रविवार को घर के आंगन से खोदकर एक महिला का शव निकाला गया। महिला का पति हत्या के बाद शव को दफनाकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर इन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि ककवन के उट्ठा गांव के लोगों ने रविवार सुबह सूचना दी कि गांव के ही निवासी घनश्याम के घर का दरवाजा कुछ दिनों से बंद है। घनश्याम की पत्नी रूपरानी (24) का भी कोई पता नहीं चल पा रहा है। घनश्याम भी नहीं दिखाई दे रहा है। आशंका है कि कोई अनहोनी हो गई है।

इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम घनश्याम का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गई और जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को कोई क्लू मिल गया। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। इसके बाद आंगन में दफन किए गए महिला के शव को पुलिस ने खोदकर बाहर निकलवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एसीपी बिल्हौर ने बताया कि शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि रूपरानी की पहले हत्या की गई है। शव को छुपाने के लिए आंगन में गड्ढा खोदकर उसके अन्दर नमक डाल दफन कर दिया गया। ऐसी आशंका है कि वारदात को अंजाम देने के बाद रूपरानी का पति घनश्याम चुपचाप फरार हो गया है। इस संबंध में मृतका के मायके वालों को भी सूचना दी गई है। वे भी मौके पर पहुंचे हैं। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में परिवार से तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *