ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिव्यांगों को उपकरण एवं रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है: जय प्रकाश रावत

आज दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत स्थानीय आईटीआई के सभागार में आहूत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद जय प्रकाश रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किये। इस अवसर पर कुल पंजीकृत 133 दिव्यांगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराये गये।

इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भारत सरकार ने देश के समस्त दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है और इसी कड़ी में दिव्यांगों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें रोजगार आदि के माध्यम से आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में ब्लाॅकवार दिव्यांगजन पंजीकरण शिविर का आयोजन कराकर छूटे दिव्यांगों का पंजीकरण कराकर उन्हें भी उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करायें। इस अवसर पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजेश यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष एडिप योजना के तहत एलिम्को द्वारा चिह्नित दिव्यांगों को मोटर साइकिल व ट्राइ साइकिल, सीपी केयर, कान मशीन, कृत्रिम अंग, सुगम्य छड़ी, वैशाखी आदि सहायक उपकरणों का वितरण कराया जाता है।

कार्यक्रम में सांसद, संयुक्त सचिव, उप जिलाधिकारी सदर स्वाती शुक्ला, जनपद के उद्योगपति एवं दानदाता सुमत जैन, सुहाना जैन, जिला दिव्यांग एवं सशक्तीकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता, एलिम्को कंपनी के पदाधिकारी सहित प्रदीप पाठक, जितेन्द्र सिंह व अमित वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *