ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एक ही जिले में तीन साल पूरे कर चुके पुलिस कर्मियों के होंगे ट्रांसफर

लोकसभा चुनाव-2024 को देखते हुए पुलिस महानिदेशक की ओर से यह निर्देश दिए गए है कि एक ही जिले में तीन साल पूरे कर चुके पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर होंगे। अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना) संजय सिंघल की ओर से 23 सितम्बर को यह पत्र जारी किया गया है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक और उपनिरीक्षक जिनकी सेवाएं एक जिले में तीन वर्ष पूर्ण हो चुकी हों। या फिर 31 मई 2024 को पूरी हो जाएगी उन्हें उस जनपद से दूसरे जिलें में स्थानांतरण कर दिया जाए। इसके साथ ही इनके विरूद्ध कोई जांच, शिकायत प्रचलित, हो कि स्क्रीनिंग के लिए शासन द्वारा स्क्रीनिंग कमेटी का गठन करते हुए कमेटी की रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को एक सप्ताह के भीतर भेजी जाए।

यह भी कहा गया है कि निरीक्षक, उपनिरीक्षक के स्थानांतरण की कार्रवाई 30 सितम्बर तक जरुर पूर्ण कर ली जाए। साथ ही पुलिस मुख्यालय को पत्र भी अवगत कराये किए कोई भी निरीक्षक, उपनिरीक्षक जिले स्तर पर स्थानांतरण एवं समायोजन किए जाने के लिए शेष नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *