October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिलाधिकारी ने शहर के वार्डों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार की सुबह लगभग 07:25 बजे से राजेंद्र नगर वार्ड, तुलसी नगर वार्ड समेत शहर के विभिन्न वार्डों की साफ-सफाई की व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान नाला, नालियों पर अतिक्रमण और गंदगी देख नाराजगी जाहिर करते हुए अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिए कि साफ सफाई व्यवस्था में पूरा ध्यान दें, जहां भी नाले, नालियों पर अतिक्रमण है, उन्हें हटाया जाए। साथ ही नालियों में सिल्ट जमा न होने दें। नालियों की निरंतर साफ सफाई सुनिश्चित कराई जाए। वार्ड नंबर 03 में सफाई व्यवस्था का अभाव मिलने पर सफाई नायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी को सफाई नायकों की निरंतर मॉनिटरिंग कर समस्त वार्डों की समुचित साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बृहद अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शहर में कूड़ा प्रबंधन तथा सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी विमलापति सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.