ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तेलंगाना पुलिस ने गढ़चिरौली जिले से पकड़ा दो करोड़ का इनामी नक्सली

गढ़चिरौली जिले में तेलंगाना पुलिस की टीम ने छापा मारकर दो करोड़ रुपये के इनामी नक्सली संजय राव उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया है। संजय पिछले 30 वर्षों से नक्सल आंदोलन के लिए काम कर रहा था। महाराष्ट्र सरकार ने संजय की खबर देने पर 50 लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। इसी तरह अन्य राज्यों की घोषणाओं के बाद संजय पर इनाम की रकम दो करोड़ तक पहुंच गई थी।

पुलिस के अनुसार संजय राव उर्फ दीपक महाराष्ट्र के अंबरनाथ का मूल निवासी है। उसने कश्मीर में बीटेक की शिक्षा पूरी की और महाराष्ट्र लौटने पर नक्सली आंदोलन में शामिल हो गया। उसके खिलाफ महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में गंभीर अपराध दर्ज हैं। 2015 में पुणे जिले के तालेगांव दाभाड़े से पुलिस की छापेमारी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त संजय वहां से भाग निकला था। वहां नक्सली आंदोलन से जुड़ी कुछ सामग्री, हथियार और नकदी मिली।

पुलिस का कहना है कि संजय पर कोंकण समेत पश्चिमी घाट में नक्सली आंदोलन को मजबूत करने की जिम्मेदारी थी और वह पश्चिमी घाट स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य था। संजय राव नक्सलियों की सबसे बड़ी केंद्रीय कमेटी का सदस्य था। संजय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को भी बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों से पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *