ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में झुंझुनू अव्वल

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सर्वे अभियान में झुंझुनू जिला प्रदेश में सिरमौर बना हुआ है। भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का सर्वे जारी है। जिले में चल रहे सर्वे में 23 लाख 1 हजार 786 जनसंख्या के लक्ष्य के एवज में 21 लाख 2 हजार 4 लोगों का सर्वे कर 94 प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके चलते सर्वे में जिला प्रदेश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

सर्वेक्षण में झुंझुनू जिला प्रदेश में पहले नंबर पर रहा है। वहीं चूरू 93 प्रतिशत लोगों का सर्वे कर तीसरे स्थान पर रहा है। वही अलवर भी 93 प्रतिशत के साथ चूरू के साथ दूसरे पर है। जबकि पड़ौसी जिला सीकर 86 प्रतिशत लोगों के सर्वे के साथ नौवें स्थान पर रहा है।

चिकित्सा अधिकारियों की मानें तो जिले में वर्तमान में टीबी रोगियों की संख्या ज्यादा नहीं है। जिले में 1241 रोगी सरकारी अस्पतालों में और 384 रोगी निजी स्तर पर टीबी का इलाज ले रहे हैं। अब हुए इस सर्वेक्षण में जिले में नए टीबी रोगी निकलकर आए हैं।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार डांगी ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत जिले में चल रहे सर्वे का 94 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। अभियान में डिजिटल हेल्थ एप्लीकेशन के माध्यम से एसीएफ स्क्रीनिंग हो रही हैं। सर्वे की जारी रैंकिंग में जिला प्रदेश में टॉप रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *