October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डॉ. राजेंद्र गुप्ता बनें उत्तर बिहार के प्रांत संयोजक, कटिहार भाजपा में हर्ष का माहौल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी डॉ. राजेंद्र गुप्ता को उत्तर बिहार का प्रांत संयोजक बनाये जाने से कटिहार भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय सहित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

कटिहार भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि राजेंद्र गुप्ता को पार्टी नेतृत्व ने संगठत्मक दृष्टिकोण से उत्तर बिहार का प्रांत संयोजक बनाया है। डॉ. राजेंद्र गुप्ता पार्टी के सतत विकास के लिए लगातार काम करते रहे हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा रिकॉर्ड मत से जीत दर्ज करेगी और विरोधियों की जमानत जप्त हो जाएगी। मनोज राय ने बताया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार प्रदेश को दो भाग में बाठकर संगठन को सशक्त बनाने के लिए प्रांत संयोजक को मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र गुप्ता अभाविप के पूर्वकालीन कार्यकर्ता पूर्व एमएलसी बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित पूर्णिया लोकसभा से भाजपा का उम्मीदवार रह चुके हैं।

राजेंद्र गुप्ता को उत्तर बिहार के प्रांत संयोजक बनाए जाने पर पूर्व डिप्टी सीएम व कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र गुप्ता के उत्तर बिहार जाने पर खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.