October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पहाड़ पर दिखा ‘मॉनीटर लिजार्ड’ नाम का छिपकली प्रजाति का विशाल जीव

नैनीताल जनपद के भवाली के निकट श्यामखेत में छिपकली प्रजाति के आकार में बड़े जीव को एक बगीचे में देखा गया है। इस विशाल जीव को देखकर स्थानीय लोगों में भय भी देखा गया। इसके यहां पहाड़ पर पहली बार देखे जाने को लेकर भी कयास लगाये जाने लगे।

इसे श्यामखेत में एक निजी बगीचे में देखा गया है। चूंकि यह जीव पहाड़ों में नहीं पाया जाता है, इसलिए लोग इसे देखने के बाद घबराने और तरह-तरह की चर्चाएं करते भी देखे गए। इस बारे में पूछे जाने पर मुख्य वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते ने इसे ‘मॉनीटर लिजार्ड’ बताया। बताया कि यह तराई-भाबर क्षेत्र में पायी जाती है। यहां इसे ‘गो’ कहते हैं। यह 5 से 7 फिट तक आकार की और मांसाहारी होते है। छोटे कीड़े-मकोड़ों और जीव-जंतुओं को खाती है। मैदानी क्षेत्र से चढ़ते हुए या ऐसे ही किसी अन्य कारण से यह यहां पहुंच गई होगी। इससे घबराने की नहीं, अलबत्ता दूर रहने, सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यह पूंछ से चोटिल कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.