October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आदित्य एल-1 मिशन अद्भुत एवं अकल्पनीय क्षण : भूपेन्द्र चौधरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने आदित्य एल-1 की लांचिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट कर अपने संदेश में कहा कि यह समस्त देशवासियों के लिए अद्भुत एवं अकल्पनीय क्षण है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने आज श्रीहरिकोटा से सूर्य के विस्तृत अध्ययन के लिए आदित्य एल-1 मिशन को सफलतापूर्वक लांच किया। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों एवं समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी आदित्य एल-1 की लाॅचिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.