October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गैस टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत

फफूंद थाना क्षेत्र में शनिवार को गैस टैंकर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

गांव पुरवा बघन निवासी 21 वर्षीय अंशुल यादव शनिवार को अपने मित्र अनुज के साथ मोटर साइकिल से फफूंद आया था। कुछ समय बिताने के बाद वह वापस लौटा तो ख़ानपुर फफूंद के पास पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर दोनों उतरकर मोटर साइकिल पैदल ही पेट्रोल पंप तक घसीटकर ले जा रहे थे। थक कर अंशुल एक गैस टैंकर के पास खड़ा हो गया।

इसी दौरान चालक अंशुल को देख नहीं पाया और उसने टैंकर को आगे बढ़ा दिया। टैंकर के पहिये के नीचे आकर अंशुल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देखकर अनुज की चीखते हुए चालक को पकड़ने के लिए दौड़ा। कुछ दूर पर टैंकर छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम भेजा।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि टैंकर को थाने में खड़ा करवा दिया गया है। परिवार की ओर से मिली तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.