October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अखिलेश ने केंद्र सरकार के ‘एक देश-एक चुनाव’ को लेकर दी प्रतिक्रिया

केंद्र सरकार ने ‘एक देश-एक चुनाव’ करवाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। समिति के सदस्यों के नाम तय करके जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

सरकार के इस फैसले को लेकर अपनी विपक्षीय दलों की ओर से इसका विरोध शुरू हो गया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर इस मामले में ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि हर बड़े काम को करने से पहले एक प्रयोग किया जाता है। इसी बात के आधार पर हम ये सलाह दे रहे हैं कि ‘एक देश-एक चुनाव’ करवाने से पहले भाजपा सरकार, इस बार लोकसभा के साथ-साथ देश के सबसे अधिक लोकसभा व विधानसभा सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश के लोकसभा-विधानसभा के चुनाव को साथ कराके देख ले।

इससे एक तरफ़ चुनाव आयोग की क्षमता का भी परिणाम सामने आ जाएगा और जनमत का भी। साथ ही भाजपा को ये भी पता चल जाएगा कि जनता किस तरह भाजपा के खिलाफ आक्रोशित है और उसको सत्ता से हटाने के लिए कितनी उतावली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.