• February 27, 2026

फारबिसगंज कॉलेज के लिपिक मनोज शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि

 फारबिसगंज कॉलेज के लिपिक मनोज शर्मा को दी गई श्रद्धांजलि

फारबिसगंज कॉलेज के लिपिक मनोज शर्मा के असामयिक निधन को लेकर कटहरा स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया।जिसमे मौजूद लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी ।

उल्लखनीय है कि 16 अगस्त को कॉलेज में ड्यूटी के दौरान ही अचानक गश्त खाकर गिरने के बाद लिपिक मनोज शर्मा को पहले फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिसके बाद प्राथमिक चिकित्सीय सुविधा के बाद उनकी नाजुक हालत को लेकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।विराटनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद 19 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जदयू के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ब्रजेश राय,फारबिसगंज कॉलेज के सुनील मिश्रा,पिंटू,मनोज कुमार साह,मंटू कुमार दास,राजेश कुमार,प्रमोद कुमार शर्मा,हीरालाल दास,सुनील कुमार दास,कन्हैया दास,अनिल कुमार दास,सच्चीदानंद यादव,अंकित कुमार,मुखिया प्रतिनिधि कफील अंसारी,जितेंद्र महतो,उपेंद्र शर्मा,विजय शर्मा,संजय शर्मा,अशोक शर्मा,नरेंद्र कुमार ठाकुर,तपेश कुमार,ओमप्रकाश चौधरी,राहुल सिंह,प्रशांत कुंवर,राहुल कुमार ठाकुर,मनोरंजन सिंह आदि ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी और असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *