October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल पहले दो मैचों में नहीं ले पाएंगे हिस्सा

एशिया कप 2023 की शुरुआत होने में 24 घंटे का समय बाकी है और उससे पहले ही टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खबर आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने वनडे एशिया कप की शुरुआत से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि, टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल पहले दो मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। राहुल द्रविड़ ने यह साफ कर दिया है कि वह दो मैचों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम 2 सितंबर को पाकिस्तान और 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ अपने दो लीग मैच खेलेगी। भारतीय टीम का जो स्क्वॉड घोषित हुआ था उसमें लंबी इंजरी के बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई थी।

इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी के बाद टीम इंडिया के फैंस काफी खुश हुए थे। पर अब इस खबर ने एक बार फिर फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है। साथ ही 5 सितंबर तक वर्ल्ड कप का भी स्क्वॉड जारी होना है। उससे पहले यह दो मैच ही टीम के खिलाड़ियों को परखने के लिए थे। पर अब राहुल की इंजरी के बाद उनके वर्ल्ड कप के सेलेक्शन पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं कोच ने श्रेयस अय्यर को पूरी तरह फिट बताया है। इसी के साथ राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई ने ट्वीट करके अपडेट दिया है । राहुल द्रविड़ ने कहा कि, केएल राहुल अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं लेकिन वह पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे। इसके बाद टीम में बैकअप विकेटकीपर के तौर पर मौजूद ईशान किशन को मौका मिलने के आसार बढ़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.