ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुजफ्फरनगर में बुलडोजर का इस्तेमाल करें योगीजी: डॉ एसटी हसन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक टीचर द्वारा मुसलमान बच्चे की पिटाई करने के मामले में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर का इस्तेमाल जल्द से जल्द करना चाहिए, ताकि ऐसे लोगों को एक सबक मिले। यह बात सपा संसदीय दल के नेता व मुरादाबाद लोकसभा से सांसद डॉ एसटी हसन ने निजी चैनलों को शनिवार को दिए इंटरव्यू में कही।

मुजफ्फरनगर में टीचर द्वारा विशेष समुदाय के छात्र को पिटवाने के मामले में सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने कहा कि मुजफ्फरनगर में बहुत ही अफसोजनक वाक्या हुआ है। आज के दौर में इंसानियत तार-तार हो रही है। पहले मणिपुर का वीडियो सामने आया, अब यह मुजफ्फरनगर का वीडियो सामने आ गया। आखिर देश में यह हो क्या रहा है।

सपा सांसद ने कहा कि बीजेपी ने जो नफरतों के बीज बोए हैं उसकी फसल आ रही है। यह पार्टी मजहबों का सहारा लेकर अपनी राजनीति को आगे बढ़ा रही है। यह देश के लिए खतरनाक है। स्कूल जो शिक्षा का मंदिर होता है जहां से बच्चों को शुरुआती तौर पर जीवन की ट्रेनिंग मिलती हैं। ऐसे में जब यह बच्चे यहां से बाहर निकलेंगे तो क्या करेंगे। मुसलमान नाम कहकर बच्चों को पीटा जा रहा है। उस बच्चे का क्या हश्र होगा जिसके साथी बच्चे उसे मार रहे हैं, लड़कियां उसे पीट रही हैं।

डॉ हसन ने आगे कहा कि उस बच्चे का यह कसूर था कि वह मुसलमान का बच्चा था। उसने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाया तो क्या उसे ऐसी सजा मिलनी चाहिए। आखिर देश को संदेश क्या मिल रहा है। मैं तो योगी जी से कहना चाहूंगा कि यहां बुल्डोजर का इस्तेमाल जल्द से जल्द होना चाहिए। इन लोगों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि ऐसे लोगों को एक सबक मिले। हमने देखा हैं कि नहूं के अंदर वहां के मुसलमान की हिफाजत हिंदू भाइयों ने की लेकिन अगर यह ताना-बाना टूट गया तो और नफरत इस हद तक पहुंच गई तो देश गृह युद्ध के मुहाने पर खड़ा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *