ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाई व्हीलचेयर

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने नरेंद्र नगर स्थित वृद्ध आश्रम में दो व्हीलचेयर एक वॉकर और खाने का सामान भी जरूरतमंदों को वितरित किया।

ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल ने बताया कि पिछले काफी समय से जरूरतमंद लोग उक्त सामान के लिए मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए ट्रस्ट ने निर्णय लिया और जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर और खाने का सामान भी वितरित किया गया। इन सामानों को प्राप्त कर सभी लोग बहुत खुश थे। इससे कुछ दिन पूर्व भी ट्रस्ट ने वृद्ध आश्रम में 24 जोड़ी वस्त्र उपलब्ध कराए गए थे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट यथासंभव जरूरतमंदों की सहायता करने का प्रयास करता रहता है । इस दौरान ट्रस्ट की सह संस्थापक नूपुर गोयल, संस्थापक नीरजा गोयल, उषा आदि उपस्थित भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *