ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री बघेल आज सरगुजा संभाग के युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 22 अगस्त (मंगलवार) को अम्बिकापुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज अम्बिकापुर पीजी कॉलेज के हॉकी स्टेडियम में सरगुजा संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, प्रदेश के विकास और समृद्धि में युवाओं की आकांक्षाओं पर सीधे संवाद करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में पूर्ण हो चुका है। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अगस्त को 12.10 बजे मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा पीजी कॉलेज ग्राउण्ड हेलीपेड अम्बिकापुर आएंगे। मुख्यमंत्री पीजी कॉलेज अम्बिकापुर के हॉकी स्टेडियम में दोपहर 12.30 बजे से युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम पश्चात् दोपहर ढाई बजे कार से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे केशवपुर में स्वामी आत्मानंद कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा से शाम 4.25 बजे प्रस्थान कर शाम 5.05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *