ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी : रितेश गुप्ता

मुरादाबाद नगर विधानसभा से विधायक रितेश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार राजस्थान प्रवास के अंतर्गत शनिवार को जयपुर स्थित एयरपोर्ट पहुंचे जहां राजस्थान के पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के किसानों से वादा खिलाफी की है। जिसके चलते 19400 किसानों की जमीनें नीलाम हो गई। कई किसानों ने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर ली। प्रदेश में प्रतिदिन अनेक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदात हो रही हैं। राजस्थान के मौजूदा सीएम दुष्कर्म की घटनाओं पर कार्रवाई करने के बजाय इन्हें झूठा बताते हैं। युवा बेरोजगारी में राजस्थान आज देश में सबसे आगे पहुंच गया।

रितेश गुप्ता ने आगे कहा कि राजस्थान विधान सभा चुनाव में इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। देश में बीते 60 साल में जो नहीं हो पाया, वह मोदी सरकार ने बीते 9 साल में कर दिखाया। भारत माता का वैभव बढ़ा है, कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटी है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते युवा, किसान और महिला समेत हर वर्ग पेरशान हैं। प्रदेश का विकास पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *