ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार में पत्रकारों की बहुत दुर्दशा है

जिले के ताजपुर एलकेवीडी कॉलेज मैदान में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा कि बिहार में पत्रकारों की हालत वो है कि आप सबका दुख लिख सकते हैं अपना दुख छोड़कर। आज पत्रकारों की जो दुर्दशा है बिहार में वो बहुत खराब है। हम यहां एक साल से बिहार में घूम रहे हैं और पत्रकारों से मिल रहे हैं और ये दिख रहा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में लाॅ एंड ऑर्डर बिगड़ गया है।पिछले साल महागठबंधन बन गया जब राजद की सरकार होगी तो बिहार में लाॅ एंड ऑर्डर बिगड़ेगा ही। इसमें कोई दो राय नहीं है। मैं अपना एक अनुभव बता रहा हूं 2015 में जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी तब चार ऐसे मंत्री रहे आज जिनका मैं नाम लेना नहीं चाहूंगा। वो आज कैबिनेट में मंत्री है जो उस समय में भी विधायक जीते थे और उनका नाम राजद की ओर से बताया गया था।

नीतीश कुमार और मैंने मिलकर इन नामों पर ऑब्जेक्शन किया कि वो चार लोग मंत्री न बनें पर वो आज चारों लोग मंत्री हैं। जब उस कैरेक्टर के लोग मंत्री रहेंगे सरकार चलाएंगे तो लाॅ एंड ऑर्डर अच्छा रहेगा कि खराब रहेगा। जब आप बालू माफिया, शराब माफिया, कांट्रेक्ट किलर को अपने कैबिनेट में जगह देंगे तो लाॅ एंड ऑर्डर की दशा बिगड़ेगी नहीं तो क्या होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *