ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीकानेर-दिल्ली फ्लाईट का 15 सितम्बर से पुन: शुरु होगा संचालन

पिछले काफी समय से बंद बीकानेर-दिल्ली फ्लाईट सेवा का संचालन एक बार पुन: 15 सितम्बर से होगा।

एयरपोर्ट निदेशक सावर मल सिंगारिया ने बताया कि हवाई सेवा के विस्तार के लिए प्रयास जारी है। राज्य सरकार ने 24.75 हेक्टेयर भूमि को हवाईअड्डे के विस्तार के लिए नि:शुल्क आवंटन किया गया है। इसके लिए जिला कलेक्टर लेवल पर डायवर्जन प्रक्रिया जारी है। भूमि अधिग्रहण के बाद और विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर हवाई अड्डे पर स्पोर्ट्स गतिविधियों तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका प्रबंधन टर्मिनल प्रबंधक विवेक यादव ने किया। तत्पश्चात विजेताओ को पुरस्कार वितरण विमानपतन निदेशक द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *