October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और बेटी को काट डाला

उत्तर प्रदेश में जनपद बदायूंं के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और छह माह की बेटी की हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है।

भुड़ेली गांव में रहने वाले अखिलेश ने बिहार की रहने वाली युवती खुशबू से भाग कर शादी की थी। उसकी छह माह की बेटी थी। उसने अपनी दोनों छोटी बहनों के सामने पत्नी खुशबू और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने अपना जूर्म स्वीकारते हुए बताया है कि घर की आये दिन हो रही कलेश से तंग आकर उसने पत्नी और बेटी की हत्या की है। वारदात के दौरान उसकी बहनें मौजूद थी, लेकिन छोटी होने की वजह से वह इसका विरोध नहीं कर सकी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.