ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शांता कुमार ने राहुल से पूछा- जब आपके नाना ने देश का विभाजन स्वीकारा, तब भारत माता की हत्या नहीं हुई

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने लोकसभा में भारत माता की हत्या से जुड़े कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राहुल के इस बयान से मेरी तरह देश के करोड़ों लोग आहत हुए होंगे। शांता कुमार ने पूछा कि राहुल के नाना पंडित नेहरू ने देश का विभाजन स्वीकारा तब भारत माता की हत्या नहीं हुई।

शांता कुमार ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि समझ में नहीं आता कि माता और वह भी भारत माता, उसकी हत्या की बात विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में कांग्रेस के बड़े नेता ने कैसे कह दी। उन्होंने कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि क्या तब भारत माता की हत्या नहीं हुई थी जब कांग्रेस ने और राहुल के नाना ने देश का विभाजन स्वीकार किया। लाखों लोगों की हत्या हुई, हजारों महिलाओं का बलात्कार हुआ और करोड़ों लोग अपने घरों से विस्थापित हुए। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस विभाजन के विरुद्ध थी। गांधी जी ने कहा था, विभाजन मेरी लाश पर होगा। यही बात पंडित नेहरू ने और सरदार पटेल ने भी कही थी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने मौलाना आजाद की पुस्तक के हवाले से कहा कि मॉउट बेटन की धर्मपत्नी एडेना बेटन ने पंडित नेहरू को विभाजन के लिए मना लिया। सरदार पटेल भी किसी कारण चुप हो गये, तब गांधी जी ने कहा था कि देश का विभाजन रोकने के लिए अब मेरे दोनों हाथ मेरे साथ नहीं रहे। शांता कुमार ने कहा कि भारत के इतिहास की यह सबसे बड़ी त्रासदी है, जिसमें करोड़ों लोगों को हत्या, बलात्कार और विस्थापन सहना पड़ा था। पंडित नेहरू को ब्रिटिश सरकार नहीं मना सकी थी, पर लेडी एडेना बेटन ने मना लिया था। उस सारी भयंकर त्रासदी पर राहुल गांधी क्या कहेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *