ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बालू लदा ट्रक रेलिंग तोड़ नीचे गिरा, चालक सुरक्षित

 देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बने ओबरब्रिज पर गुरुवार को अचानक एक ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने से रेलिंग तोड़ते हुए वह नीचे गिर गया। इस हादसे में चालक सुरक्षित है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक हटवाकर रोड चालू करवाया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के कतरारी के रहने वाले दीनदयाल यादव अपना ही ट्रक चलाकर जीविकोपार्जन करता है। वह बिहार के नासरीगंज से लाल बालू लादकर देवरिया जा रहा था। वह देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर ओवर ब्रिज के समीप पहुंची ही था कि अचानक ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया और वह रेलिंग तोड़ सड़क से नीचे चला गया। इस हादसे में किसी की जान-माल की क्षति नहीं हुई है।

इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को सड़क के किनारे कराकर रोड को चालू करवाया। ट्रक मालिक ने बताया कि इस घटना से करीब 10 लाख रुपये की क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *