ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फरीदाबाद में सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा

रसोई गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक संतुलन बिगडऩे से गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गैस सिलेंडर खाली थे, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया, अगर सिलैंडर भरे होते थे तो बड़ी घटना हो सकती थी।

सूचना मिलने पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुव्यविस्थत किया। ट्रक चालक अशोक कुमार ने बताया कि वह सुबह चार बजे नजफगढ़ से भारत गैस एजेंसी के खाली रसोई गैस सिलेंडरों को प्लाजा स्थित गैस एजेंसी पर लेकर जा रहा था, जब वह ओल्ड फरीदाबाद से आगे मैगपाई टूरिज्म काम्पलैक्स के समीप पहुंचा, तभी एक ऑटो चालक को साइड देने के दौरान संतुलन बिगडऩे से ट्रक डिवाइडर रेलिंग को तोड़ता हुआ पलट गया।

ड्राईवर ने बताया कि जैसे तैसे कूदकर उसने अपनी जान बचाई। मौके से ऑटो चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है, अगर सिलैंडर भरे होते थे तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *