ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरकार ने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की : Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi  ने बुधवार को लोकसभा में मणिपुर की अपनी यात्रा और वहां आए अनुभवों को जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा, “इन्होंने मणिपुर में हिन्दुस्तान की हत्या की है। इनकी राजनीति ने हिन्दुस्तान का कत्ल किया है।”

कांग्रेस नेता ने केन्द्र सरकार और PM Narendra Modi  को निशाना बनाया और उनकी तुलना रावण से की। उन्होंने कहा कि हनुमान ने लंका नहीं जलाई थी। रावण के अहंकार ने लंका जलाई थी। वह केवल दो लोगों की सुनता था कुंभकरण और मेघनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी दो लोगों की सुनते हैं अडानी और अमित शाह।

कांग्रेस नेता ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का भी उल्लेख किया और कहा कि इसकी शुरुआत में उनके मन में अहंकार था। वे अहंकार धीरे-धीरे मिट गया। भेड़िया जो निकला था वे अब चिंटी बन गया था।

Rahul Gandhi ने सरकार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘आप केरोसीन लेकर फेंक रहे हो।’ आप पूरे देश को जलाने में लगे हो आप पूरे देश में भारत माता की हत्या करने में लगे हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *