October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘मॉल ऑफ रांची’ में एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

रांची के लोगों का इंतजार खत्म हुआ। रातू रोड में आकाशवाणी के सामने मॉल ऑफ रांची का उद्घाटन किया गया। इसके साथ मॉल में लोग पहुंचने लगे। यह मॉल 2.5 लाख स्क्वायर फीट में बना है। खास बात यह है कि इस मॉल में एक ही छत के नीचे खरीदारी, मनोरंजन और खाने का आनंद ले सकेंगे। यहां पर बड़े ब्रांड के शोरूम के अलावा मॉडर्न गेम जोन, फूड जोन, मल्टीप्लेक्स सिनेमा स्क्रीन, लाइफस्टाइल, फैशन शॉप आदि उपलब्ध है।

मॉल ऑफ रांची के प्रवक्ता नीतीश अग्रवाल ने कहा कि लोगों को शहर छोड़े बिना प्रीमियम खरीदारी का मौका मिलेगा। मॉल में 60 प्रतिशत हिस्सा मनोरंजन और आराम कार्यक्रमों के लिए खास तरीके से बनाया गया है। मॉल में खरीदारी का अलग अनुभव मिलेगा। साथ ही लोग अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ मजेदार एडवेंचर के लिए पहुंच सकते हैं। नये मल्टीप्लेक्स में बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देख सकेंगे। लोगों के मनोरंजन के लिए इंडोर मनोरंजन केंद्र भी है।

अग्रवाल ने कहा कि मॉल ऑफ रांची लोगों की हर जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।लोगों को फैशनेबल कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स, घर की सामग्री सहित कई सामान मिलेंगे। खाने के शौकीनों के लिए कई ब्रांड हैं, जो लोगों को काफी पसंद आयेंगे। स्थानीय विशेषताओं से लेकर अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का आनंद लोग उठा सकते हैं। लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.