October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घर में घुसकर महिला कर्मचारी से सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज

बारिश के दौरान घर में घुस कर बदमाशों ने एक महिला के मुंह पर पट्टी बांध कर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना से पूरा शहर हिला गया है। वारदात अंजाम देकर बदमाश भाग गए। पीड़ित ने तिनसुकिया सदर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।

बताया गया कि किराए के मकान में एक स्कूल की महिला कर्मचारी अपनी बहन के साथ एक किराए के मकान में रहती थी, लेकिन गर्मी छुट्टी की वजह से बहन घर चली गई थी। पुलिस को रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को महिला घर में अकेली थी। उस समय बाहर जोरदार बारिश हो रही थी। इसी बीच कुछ बदमाश मुंह पर काली पट्टी बांधकर उसके घर में घुस गए और महिला के मुंह पर पट्टी बांध कर उसका पूरा चेहरे को ढक दिया और उसके साथ सभी ने बारी-बारी से बलात्कार किया। महिला चीख भी नहीं सकी क्योंकि मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने आसपास के लोगों को बताया। पीड़ित महिला ने अपने परिजनों कर घटना की सूचना दी। परिजनों ने तिनसुकिया सदर थाने में इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.