ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ी नाटक ‘सुराजी गांव’ का विमोचन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय में दुर्गा प्रसाद पारकर की नाट्य रचना ‘सुराजी गांव‘ का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री को पारकर ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ी नाटक राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा घुरूवा, बाड़ी पर आधारित है। उन्होंने इस नाटक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रही योजना नरवा, गरूवा घुरूवा, बाड़ी से ग्रामीणों के जीवन में आ रहे बदलाव को रेखांकित किया है। ‘सुराजी गांव‘ रचना के माध्यम से उनका प्रयास राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना के विषय में लोगों को जागरूक करना है ताकि लोग इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्गा प्रसाद पारकर को किताब के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, राजेंद्र निषाद, संतोष निषाद, दानिश्वर कुमार, लोकेश चन्द्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *