ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान के एनडीए में आने से प्राप्त होगा 2024 का लक्ष्य : सुरेश खन्ना

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान के एनडीए में शामिल होने का स्वागत किया है। उन्होंने दोनों के पार्टी के साथ आने पर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर लक्ष्य प्राप्त करने का दावा किया है।

सुरेश खन्ना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मंगलवार को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ओमप्रकाश राजभर के एनडीए ज्वाइन करने तथा दारा सिंह चौहान के पार्टी ज्वाइन करने के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। हमें विश्वास है कि उनका यह निर्णय 2024 के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एनडीए में शामिल हो गए हैं। वहीं घोसी से सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने विधानसभा से सदस्यता छोड़कर फिर से भाजपा में आ गए हैं। इन दोनों नेताओं के भाजपा में आने के कई दिन बाद योगी सरकार के कद्दावर नेता सुरेश खन्ना का ट्वीट कर उनका स्वागत करना सियासत में बदलते समीकरण को दर्शा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *