ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

देश के जनता की आवाज बन गई ‘मोदी मोर’ : रीता बहुगुणा जोशी

आज पूरा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कामों को लेकर अपना समर्थन मोदी को दे रहा है और समाज का हर वर्ग फिर एक बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना चाह रहा है। ‘मोदी मोर’ देश के जनता की आवाज बन गई है।

यह बातें इलाहाबाद की सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थान रमा देवी इंटर कॉलेज मीरापुर एवं इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज हीवेट रोड में सम्बोधित करते हुए कही। मंगलवार को भाजपा द्वारा चल रहे महा जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत सांसद ने प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके नौ वर्ष के कालखंड में किए गए कार्यों को लेकर जन समर्थन मांगा।

इस अवसर पर सभी अध्यापकों ने मोदी को 90-90-90 2024 पर मिस्ड कॉल कर अपना समर्थन दिया। इसके अलावा अभियान को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं महापौर गणेश केसरवानी ने कीडगंज, मलाक राज, अतरसुइया, क्षेत्र में जाकर लोगों से मोदी के कार्यों का पत्रक वितरण किया और समर्थन मांगा। इस अवसर महापौर ने कहा कि महानगर क्षेत्र में जनता का व्यापक जनसमर्थन मोदी को मिल रहा है और देश की जनता फिर एक बार मोदी सरकार मांग रही है।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि महासंपर्क अभियान के दूसरे दिन मीरापुर, मुट्ठीगंज, कीडगंज, मंफोर्डगंज, कटरा, सिविल लाइन, अल्लापुर, दारागंज, शिवकुटी, फाफामऊ, खुल्दाबाद, प्रीतम नगर, राजरूपपुर, बमरौली, कर्नलगंज आदि क्षेत्रों में महा जनसंपर्क अभियान मंडल अध्यक्षों के द्वारा चलाया गया। इस अवसर पर प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल, विजय पुर्शवानी, पूर्व पार्षद विजय वैश्य, दिनेश विश्वकर्मा, अजय अग्रहरि, नीरज दीक्षित, अतुल खन्ना, शत्रुघ्न जायसवाल, राजू वर्मा, लता उपाध्याय, हरीश मिश्रा, अरविंद गुप्ता, आलोक वैश्य आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *