ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रयागराज से आया कांवरिया अस्सीघाट पर गंगा में डूबा,शव देख साथी बिलख पड़े

प्रयागराज से गंगाजल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने आया कांवरिया सोमवार को अस्सीघाट पर गंगा में नहाते समय डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुट गए।

आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस गोताखोरों को लेकर देर से पहुंची। अस्सी पुलिस चौकी इंचार्ज ने एनडीआरएफ, जल पुलिस के गोताखोरों की मदद से डूबे युवक के शव को गंगा में बढ़ाव के बावजूद मशक्कत कर निकलवा लिया। शव देख साथी बिलख पड़े।

सावन के दूसरे सोमवार को प्रयागराज नीमसराय से राहुल केसरवानी (22) अपने 10 कांवरियां साथियों के साथ शहर में श्री काशी विश्वनाथ दरबार में जलाभिषेक करने आया था। दरबार में जलाभिषेक करने के बाद वह कांवरियों के साथ अस्सी घाट पहुंचा और स्नान करने लगा। इसी दौरान वह गंगा में डूब गया। उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन गंगा की लहर इतनी तेज थी कि वह गंगा में डूब गया। साथ आए कांवड़ियों ने बताया कि राहुल दो भाइयों में सबसे बड़ा था तथा आटा की आपूर्ति का काम करता था। साथ आए कांवड़ियों ने राहुल के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *