ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाराबंकी: लोधेश्वर महादेवा में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

श्रावण मास के दूसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या के अवसर पर लोधेश्वर महादेवा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है।

रविवार की संध्या से ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, गोंडा और बहराइच सहित कई जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालुओ का महादेवा आना शुरू हो गया। देर रात तक मंदिर व मेला परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। भारी भीड़ के चलते मंदिर प्रशासन ने अर्धरात्रि से ही पूजन अर्चन व जलाभिषेक के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। जालीदार बेरीकेटिंग के बीच कतार बद्ध तरीके से लोग पूजन अर्चन व जलाभिषेक के लिए मंदिर जा रहे थे। हर-हर बम बम के जयकारों से समूचा मेला परिक्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।

मंदिर के गर्भ गृह में उपनिरीक्षक ब्रजानंद यादव आरक्षी ऋतुराज सिंह भूपेंद्र सिंह हरिकांत प्रवेश द्वार पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाल, आरक्षी नरेंद्र सिंह, सोनम, सुनीता निकास द्वार पर महिला उपनिरीक्षक रानी देवी आरक्षी अजय कुमार सोनी शुक्ला सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे।

इसके अलावा अन्य जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मंदिर परिसर में कैंप कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। पूजन अर्चन व जलाअभिषेक का कार्यक्रम देररात से चल रहा है। अभी हजारों की संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *