ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बैंकॉक में भारत और नेपाल के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर

नेपाल के विदेश मंत्री एनपी साऊद और भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के बीच सोमवार को बैंकॉक में बिम्सटेक सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान एक अलग बैठक हुई।

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्विटर के जरिए बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि आपसी साझेदारी के लिए दोनों देशों के करीब रहने पर सहमति बनी है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि साऊद और जयशंकर के बीच बैठक में आपसी संबंधों और सहयोग पर चर्चा हुई।

सोमवार को बिम्सटेक सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक के दौरान ऊर्जा सहयोग, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे के विकास पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *