ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राहतः गंगा का जलस्तर आया चेतावनी रेखा से नीचे, प्रशासन ने ली राहत की सांस

श्रीनगर डैम से अतिरिक्ति पानी छोड़ने के साथ ही रविवार को बढ़ा गंगा का जलस्तर सोमवार को चेतावनी रेखा से नीचे आ गया। इससे पुलिस और प्रशासन ने रात की सांस ली।

रविवार को श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने के बाद भीमगोड़ा बैराज का एक गेट भी टूट गया था। इसके साथ ही गंगा जलस्तर चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया था, जिससे प्रशासन के अधिकारियों हड़कंप मच गया। गंगा के तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील कराई गई।

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर निरंतर चेतावनी रेखा को छू रहा है। इससे गंगा के तटीय इलाकों के खेतों में पिछले दिनों गंगा नदी का पानी भी घुस गया था। जिस कारण से लोगों का भारी नुकसान गंगा के पानी से हुआ था। रविवार को गंगा में श्रीनगर डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने की सूचना प्रसारित की गई थी। दिन में पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया, जिससे सामान्य दिनों में जहां गंगा में 80 हजार क्यूसेक पानी चल रहा था।

श्रीनगर डैम से पानी आने से गंगा में 255 क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया। हालांकि, इससे गंगा में पानी छोड़े जाने से कोई किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों की निगाहें दिन भर गंगा के जलस्तर पर बनी रही, लेकिन रविवार शाम को अचानक से भीमगोड़ा बैराज का गेट नंबर दस टूट गया। इससे गंगा का जलस्तर शाम सात बजे 293.15 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी रेखा 293 मीटर से ऊपर था। सोमवार को जलस्तर 291 मीटर पर दर्ज किया गया। जोकि राहत की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *