ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अमित शाह आज भोपाल में, भाजपा पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (मंगलवार ) भोपाल के एक दिवसीय पर रहेंगे। वो यहां विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी होंगे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय के अनुसार अमित शाह शाम 7ः15 बजे भोपाल विमानतल पहुंचेंगे। शाम 7ः35 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के संगठन पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। शाह रात्रि 11ः45 बजे भोपाल विमानतल पहुंचकर नई दिल्ली रवाना होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री भोपाल में चार घंटे बिताएंगे। इस दौरान वे कोरग्रुप सहित पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर पर अब तक की गई चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

दरअसल, मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों की चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी। खासतौर से जिन 103 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस व अन्य दलों का कब्जा है, उन सीटों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *