ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

युवा देश की सबसे बड़ी ताकत, ऊर्जा का करें सकारात्मक उपयोग: शिक्षा मंत्री कल्ला

शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि युवा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है। इन्हें अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग देश और समाज के हित में करना चाहिए।

शिक्षा मंत्री शिक्षक और विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। दुजारी गली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि युवा समय का सदुपयोग करें और अपना शत प्रतिशत योगदान देशहित में करें। यह देश के सर्वांगीण विकास के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वाले विद्यार्थियों और उन्हें प्रशिक्षित करने वाले शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाए तथा विधार्थी अपने शिक्षकों के प्रति आदर भाव रखते हुए सीखने का अनवरत प्रयास करें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश माणक मोहता थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अंधकार में होता है। प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के अधिक से अधिक अवसर मिले, ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम करना सराहनीय है। दूसरों को इससे प्रेरणा मिलेगी।

आयोजन प्रभारी राजेश दुजारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हाईकोर्ट के जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में सफल होने वाले 44 तथा स्टेनोग्राफर परीक्षा के 6 सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। वहीं 5 शिक्षकों को विशेष सम्मान भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *