ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हाउस अरेस्ट के मामले में मानवाधिकार आयोग से शिकायत

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी कार्यक्रम के दौरान आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष अविनाश मिश्रा को हाउस अरेस्ट किये जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है।

पीड़ित अविनाश मिश्रा के अनुसार 07 जुलाई को वाराणसी पुलिस भारी संख्या में सुबह ही उनके खोजवा स्थित आवास पर आ गई। उन्हें कहीं बाहर जाने से मना कर दिया गया। पुलिस दिन भर उनके घर में बैठी रही और उन्हें अपने घर में ही कैद रखा गया। रात 8:30 बजे पुलिस उनके घर से गई।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इसे मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर उदाहरण बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मामले की जांच कर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई तथा अविनाश मिश्रा को समुचित क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *