• March 8, 2026

गृहमंत्री अमित शाह पहुँचे लखनऊ

 गृहमंत्री अमित शाह पहुँचे लखनऊ

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय अमौसी एअरपोर्ट पर उतरने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, निषाद पार्टी के अध्यक्ष डा. संजय निषाद और मंत्री राकेश सचान ने गृहमंत्री का स्वागत किया।

एअरपोर्ट से अमित शाह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए रवाना हो गये हैं। वहां पर अपना दल के संस्थापक डा.सोनेलाल पटेल की जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। समारोह में अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अलावा कई नेता शामिल होंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *