• April 21, 2026

क्रिप्टो करेंसी मार्केट में नहीं थमी प्रमुख आभासी मुद्राओं की गिरावट

 क्रिप्टो करेंसी मार्केट में नहीं थमी प्रमुख आभासी मुद्राओं की गिरावट

क्रिप्टो करेंसी मार्केट में भगदड़ की स्थिति लगातार बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान ज्यादातर प्रमुख आभासी मुद्राएं दबाव में रेड जोन में कारोबार करती नजर आ रही हैं। मार्केट कैप के लिए हाथ से टॉप 10 में शामिल बिटकॉइन और एथेरियम समय 9 आभासी मुद्राएं आज रेड जोन में नजर आ रही हैं। आज की गिरावट के कारण बिटकॉइन 26,000 डॉलर के स्तर से भी नीचे फिसल गया है।

भारत में क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने के लिए अधिकृत एजेंसी कॉइन मार्केट कैप के मुताबिक भारतीय समय के अनुसार शाम 5 बजे तक दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की कीमत 0.92 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,929.98 डॉलर यानी 21.55 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई थी। इसी तरह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आभासी मुद्रा एथेरियम की कीमत 0.41 प्रतिशत टूट कर 1,667.83 डॉलर के स्तर पर आ गई थी।

बिटकॉइन और एथेरियम के अलावा अन्य प्रमुख क्रिप्टो करेंसीज में टेथर 0.04 प्रतिशत, बीएनबी 3.17 प्रतिशत, एक्सआरपी 5.44 प्रतिशत, यूएसडी कॉइन 0.02 प्रतिशत, कार्डानो 0.88 प्रतिशत, डोजेकॉइन 3.14 प्रतिशत और सोलाना 4.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, क्रिप्टो मार्केट में ट्रॉन अकेली ऐसी आभासी मुद्रा है, जो 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रही है।

अगर ओवरऑल क्रिप्टो करेंसी मार्केट की बात करें, तो पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो करेंसी के ग्लोबल मार्केट कैप में 1.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल क्रिप्टो करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप 1.05 लाख करोड़ डॉलर यानी 87.28 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

सुस्ती के बावजूद पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसी मार्केट में लेन-देन में तेजी आई है। इस अवधि में 2,463 करोड़ डॉलर यानी 2.05 लाख करोड़ रुपये कीमत की क्रिप्टो करेंसी की लेन-देन हुई है। पिछले 1 दिन की तुलना में लेन-देन का ये स्तर 4.96 प्रतिशत अधिक है। इन 24 घंटे के कारोबार में क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की कीमत घटने के बावजूद इसकी हिस्सेदारी 0.10 प्रतिशत बढ़ी है। फिलहाल मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 48.10 प्रतिशत हो गई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *