ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महोबा में 88495 किसानों को मिली फसल बीमा की 72.74 करोड़ की धनराशि

 दैवीय आपदाओं से बुंदेलखंड में बर्बाद हुई रवि व खरीफ की फसलों की बीमा राशि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। 2023 में खरीफ की बर्बाद फसलों का 72.47 करोड़ रुपये की बीमा राशि जारी कर दी गई है। यह धनराशि किसानों के खातों में भेजाी जा रही है। रवि की फसल का 66 लाख रुपये 1010 किसानों को मिला है। बड़ी संख्या में किसानों को बीमा राशि मिलने से किसानों में खुशी दिख रही है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2023 में जिले में एक लाख से अधिक किसानों ने फसलों का बीमा कराया था। बीमा कंपनी और राजस्व एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बर्बाद फसलों का सर्वे कराया गया था। फसल बर्बाद होने पर किसान बीमा राशि मिलने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत ने किसानों के हक की लड़ाई लड़ते हुए प्रदेश स्तर पर फसल बीमा का लाभ दिलाये जाने की पहल की थी। इसके बाद बीमा कंपनी ने 88 हजार 495 किसानों को 72.47 करोड़ बीमा राशि जारी की है। जो कि सीधे किसानों के खातों में भेजी जा रही है।

उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि जिन किसानों की फैसलें बर्बाद हुई थीं और उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा कराया था, उन्हें बीमा राशि का लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *