ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मप्र: केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल प्रदेश के 6 मंत्रियों का आज होगा अभिनंदन

भोपाल, 16 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल प्रदेश के 6 मंत्रियों का आज रविवार को शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री व वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी ने बताया कि मध्यप्रदेश के सभी 6 केंद्रीय मंत्रियों शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल. मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर का पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य, प्रदेश शासन के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *