ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उरई में रशीद बना रहे 51 फीट का रावण, दशहरे पर होगा अंत

गल्ला मंडी में इस बार भी दशहरे के मौके पर 51 फुट ऊंचा दशानन के पुतले का दहन किया जाएगा। यह पुतला कोई और नहीं, बल्कि जालौन के राशिद अपने परिवार के साथ तैयार कर रहे हैं। पिछले साल की अपेक्षा अबकी बार छह फुट ऊंचा दशानन का पुतला लोगों को देखने को मिलेगा। कई दिनों से बनाए जा रहे पुतलेे का पचास फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाकी पर काम जोरों से चल रहा है। पुतला बनाने में 75 हजार रुपये का खर्च बताया गया। गल्ला मंडी के संरक्षक प्रदीप महेश्वरी व जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह टिमरो ने बताया कि धूमधाम से पुतले का दहन होगा।

मूल रूम से जालौन के रहने वाले राशिद पिछले 15 सालों से दशानन का पुतला तैयार कर रहे हैं। यह काम वह दूसरी पीढी के रूम में कर रहे हैं। जबकि उनके पिता अब्दुल गफूर मध्य प्रदेश के लहार में यह काम कर रहे हैं। उरई में वह पिछले छह साल से यह काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह कला अपने पिता से सीखी। उनके साथ सात से आठ साल तक बराबर पूरी मेहनत और लगन से काम किया। पुतला बनाने की हरेक बारीकी को सीखा। दिन के साथ रात में भी काम किया और पिता का हाथ बंटाते हुए प्रदेश में तमाम जगहों पर विशालकाय पुतला बनाए।

राशिद का कहना है कि वह पांच अक्टूबर को शहर आने के बाद उन्होंने पुतला बनाए जाने का काम प्रारंभ कर दिया था। एक पुतला बनाने में 15 से 20 दिनों का समय लग जाता है। हालांकि वह दशहरा के ठीक एक दिन पहले पुतला तैयार कर मंडी में खड़ा कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *